{"_id":"68711a1dd2875bfe4a0d8c01","slug":"defrauded-amount-of-rs-82001-returned-to-victim-by-cyber-cell-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'थैंक यू... सर': गाजियाबाद साइबर सेल का कारनामा, पीड़ित हसन कमल की ठगी की रकम दिलाई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'थैंक यू... सर': गाजियाबाद साइबर सेल का कारनामा, पीड़ित हसन कमल की ठगी की रकम दिलाई वापस
Fri, 11 Jul 2025 07:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:36 PM IST
सार
थाना मसूरी और गाजियाबाद साइबर क्राइम सेल ने एक पीड़ित की ठगी की रकम वापस दिला दी है। साइबर सेल की तत्परता से 82,001 रुपये की ठगी की रकम वापस दे दी है।
विज्ञापन
पीड़ित की रकम दिलाई वापस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर क्राइम सेल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता से एक पीड़ित को ठगी की भारी भरकम राशि वापस दिलवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसन कमल पुत्र अफजाल निवासी आकाश नगर मसूरी के साथ नौ जुलाई को एक साइबर ठगी की घटना घटित हुई। इस मामले में अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा हसन कमल के खाते से कुल 82 हजार 1 रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने तत्काल थाना मसूरी में जाकर साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मसूरी की साइबर सेल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और बैंकिंग माध्यमों का उपयोग कर खाते को ट्रेस किया और पूरी 82 हजार 1 रुपये की राशि पीड़ित के पक्ष में सफलतापूर्वक रिकवर कराई। थाना मसूरी एवं गाजियाबाद साइबर सेल की इस त्वरित एवं प्रभावशाली कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन