फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Defense team members accused of indecency

Ghaziabad News: रक्षा दल के लोगों पर अभद्रता का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Defense team members accused of indecency
किसान आंदोलन के दौरान निकाले गए ट्रैक्टर परेड में शामिल हिन्दू रक्षा दल के सदस्य। स्रोत: वीडियो
गाजियाबाद। तलवार वितरित करने के आरोप में जेल जाने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के कार्यकर्ता ने गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के दौरान निकाले गए ट्रैक्टर परेड के दौरान सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज की।
विज्ञापन

कार्यकर्ता ने लाउडस्पीकर पर सार्वजनिक तौर पर कहा कि जो भारत माता की जय कहने से हिचकते हैं वह देश में रहने लायक नहीं है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर ट्रैक्टर परेड निकाली गई। इस परेड में शामिल हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता ने सनरूफ कार पर सवार होकर लाउडस्पीकर पर अभद्रता की। एक विशेष समुदाय को गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो में उनका कार्यकर्ता दक्ष चौधरी है। सार्वजनिक तौर पर गाली-गलौज करना गलत है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि वीडियो मेरठ रोड का बताया जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed