फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Death of mother who came to get bail for her daughter

Ghaziabad News: बेटी की जमानत कराने आई मां की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Death of mother who came to get bail for her daughter
गाजियाबाद। कचहरी में शुक्रवार को बेटी हिना की जमानत कराने आई मां परवीन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हिना को पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को जेल भेजा था। सीएमएस डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने बताया कि नंदग्राम निवासी परवीन (55) बृहस्पतिवार को बेटी हिना खान की जमानत कराने के लिए आई थीं। अदालत से वापस आने के बाद परवीन अपने अधिवक्ता के चैंबर पर पहुंची। इसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा और वह नीचे गिर गईं। इससे मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए। किसी अधिवक्ता ने सीबीआई कोर्ट स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर डॉक्टर ने महिला को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि परवीन को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद कचहरी चौकी इंचार्ज ने परवीन को अपनी गाड़ी से संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में हुए झगड़े में बेटी है आरोपी
अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने बताया कि नंदग्राम क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में आरोपी युवक के परिजनों और किशोरी के परिजनों में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान मौके पर बीच-बचाव करने पर हिना भी पहुंच गई थी। पुलिस ने हिना को भी आरोपी बना दिया था। इसके बाद अदालत से जमानत मिल गई थी। किशोरी ने अदालत में बयान दिया था कि हिना का उनके केस से कोई ताल्लुक नहीं है। इसके बाद हिना के पूर्व अधिवक्ता ने कहा था कि अब अदालत आने की जरूरत नहीं है, हिना ने पेशी पर जाना बंद कर दिया था। सुनवाई के दौरान कई तारीखों से पेश नहीं होने पर अदालत ने हिना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। बृहस्पतिवार को अदालत में पेश होने के साथ ही वारंट निरस्त करने की अर्जी हिना ने अधिवक्ता के माध्यम से लगाई थी, लेकिन अदालत ने अर्जी निरस्त कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में शुक्रवार को अर्जी पर सुनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed