फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   death of kawadiya due to curunt

शिविर में करंट से कांवड़िया की मौत, हंगामा-नारेबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
death of kawadiya due to curunt
शिविर में करंट से कांवड़िया की मौत, हंगामा-नारेबाजी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के शंभू दयाल कॉलेज में लगे कांवड़ शिविर में कांवड़िया की लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। एमएमजी अस्पताल में कांवड़िया की मौैत हो गई। कांवड़ियों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल व विद्युत व्यवस्था देखने वाले जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर कांवड़ियों को शांत किया।
विजयनगर क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी नानू (16) पुत्र महेंद्र साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था। शनिवार दोपहर बाद वह गाजियाबाद पहुंचा और जलाभिषेक तक शंभू दयाल कॉलेज में बने कैंप में रूक गया। बताया है कि रात करीब साढ़े 9 बजे आरती की तैयारी चल रही थी, इसी बीच वह कांवड़ की बैरिकेडिंग के बीच लगे लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गया। चीख निकलने पर साथी भोले उसे बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान साथी कांवड़िया अजय को भी करंट लग गया, लेकिन झटका लगने से वह दूर जा गिरा।
विज्ञापन

इलाज की बजाय चाय पीते रहे डॉक्टर
साथी शिव भक्त नानू को लेकर एमएमजी अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि नानू की सांस चल रही थी। लेकिन इलाज करने की बजाय कमरे में बैठे हुए चाय पीते रहे। करीब 15 मिनट बाद डाक्टरों ने उसे देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना के बाद कांवड़ियों ने डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ फर्स्ट धर्मेंद्रं चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कांवड़ शिविर में करंट लगने से कांवड़िया की मौत हुई है। किस स्तर पर लापरवाही रही, इसकी जांच कराई जा रही है। परिजन जिसके खिलाफ तहरीर देंगे, उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
- श्लोक कुमार, एसपी सिटी
घटना में विद्युत निगम की लापरवाही भी सामने आई है। जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed