{"_id":"66cceb016ac3dfc96e0d5437","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-in-vaishali-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111515-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वैशाली में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वैशाली में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 में रविवार रात करीब 8:30 बजे महिला का किराये के फ्लैट में दरवाजे की चौखट पर शव लटका मिला। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव नीचे उतारा। पुलिस को कमरे में जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट और फोन नहीं मिला। घटना से पहले सुबह के समय एक चोर ने महिला का कमरे से फोन चोरी भी कर लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार के रहने वाली अनुपम (35) पत्नी अरविंद वैशाली सेक्टर-3 में पहले तल पर किराये के फ्लैट में रहती थी। दोनों के नौ साल और सात साल के दो बच्चे हैं, जबकि पति अरविंद की दो साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अनुपम फ्लैट के दरवाजे की चौखट से गले में दुपट्टा बांधकर लटकी हुई थी जबकि कमरे के पास दोनों बच्चे बैठे थे। पुलिस ने दुपट्टा काटकर शव कब्जे में लेकर जांच की। पता चला कि रविवार सुबह में अनुपम का एक चोर ने कमरे से फोन चोरी कर लिया था। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ हर जगह मोबाइल को तलाश किया लेकिन चोर का कुछ पता नहीं मिला । उसके बाद उन्होंने परिवार से किसी तरह बात करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले की सूचना द्वारका में रहने वाली मृतका की बहन शिवा और उनके पति को दी। दोनों दोपहर में थाने पहुंचे। वहां पुलिस से मामले की जानकारी की।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट या चौखट से लटकने के मामले में कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक महिला की बहन और जीजा को घटना की सूचना दी गई थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत होने और उसके कारण का पता चल पाएगा। परिवार ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
-- --