फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of old man found lying on the floor, blood was coming out from nose and mouth

Ghaziabad News: फर्श पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, नाक-मुंह से निकला था खून

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found lying on the floor, blood was coming out from nose and mouth
साहिबाबाद। भोपुरा की डिफेंस काॅलोनी में रविवार सुबह फ्लैट में 78 साल के बुजुर्ग का फर्श पर नाक और मुंह से खून निकलता शव पड़ा मिला। परिजनों ने शक होने पर दरवाजा खोला तो शव देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। टीला मोड़ पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस बुजुर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूरण सिंह (78) डिफेंस काॅलोनी में बेटे और दो बहू के साथ रहते थे। उनका केबल और अन्य प्रकार के तारों का व्यापार था। वह डायबिटीज से ग्रस्त थे। उनका पिछले साल दिल के ऑपरेशन के दौरान स्टेंट भी डाले गए थे। वह डॉक्टर के परामर्श पर दवाई लेते थे। शनिवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब बुजुर्ग चाय पीने के लिए नीचे नहीं उतरे तो परिवार के सदस्यों को शक हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच बेटी ने पिता के नंबर पर कॉल की तो उनका कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर भाई को कॉल की। भाई ऊपर कमरे में पहुंचा और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बंद था। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। एसीपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed