{"_id":"6570ce63355de338f10cb7da","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-a-half-naked-state-in-the-drain-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-4522-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अर्धनग्न अवस्था में नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अर्धनग्न अवस्था में नाले में मिला युवक का शव
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के करनगेट चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह नाले में युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। कूड़ा बीनने वालों ने सबसे पहले शव को देखा और पुलिस तक सूचना पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया, शिनाख्त नहीं हो पाई।
एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक ने काले रंग की पेंट और बेल्ट लगा रखी थी। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि शव के पास एक फटी हुई मटमैले रंग की टी-शर्ट पड़ी मिली है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पहचान के लिए गाजियाबाद के थानों के अलावा दिल्ली पुलिस को भी जानकारी दी गई है।
48 घंटे में मिला दूसरा शव
टीएचए में 48 घंटे के भीतर दूसरा अज्ञात शव मिला है। मंगलवार को कनावनी ग्रीन बेल्ट में युवक शव मिला था। पुलिस दोनों में से किसी भी शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। कमिश्नरेट के अधिकारी प्रत्येक जोन में रातभर जोनल चेकिंग अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन 48 घंटे में दो अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं।