फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body hanged after strangulating a young man to death

रिश्ते का कत्ल: पत्नी और साले ने मारकर फंदे से लटकाया, आत्महत्या दर्शाने के लिए बनाया यह प्लान

Thu, 28 Dec 2023 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

मुरादनगर के गांव सुराना में एक दिन पूर्व हुई युवक मोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुईं मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी और साले ने गला घोटकर युवक की हत्या की थी।

विज्ञापन
Dead body hanged after strangulating a young man to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सुराना में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मोनू यादव 35 पुत्र ईश्वर सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है । पुलिस का दावा है कि मोनू ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पत्नी प्रवेश और नाबालिग साले ने गला दबाकर मोनू यादव की हत्या की थी। हत्या करने के बाद खुदकुशी का रूप देने के लिए शव बिजली के केबल से कमरे में खूंटी पर टांग दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पत्नी प्रवेश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी नाबालिग साले को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन


एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह मुरादनगर के गांव सुराना निवासी महिला प्रवेश ने सूचना दी कि उसका पति मोनू यादव शराब के नशे मे उसकी पिटाई कर रहा है। जिसे महिला ने कमरे में धक्का दे बाहर से ताला लगा दिया है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला खोला तो मोनू यादव का शव फंदे पर झूलता मिला। मोनू के गले मे बिजली के केबल का फंदा लगा था और शव दीवार के सहारे खूंटी पर टंगा था, पैर चारपाई पर टिके थे। पिता ईश्वर ने मोनू की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई। पुलिस ने पत्नी प्रवेश 30 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में तो प्रवेश गुमराह करती रही, मगर पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गई और उसने पति मोनू यादव की गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया।

विज्ञापन

नाबालिग भाई के साथ प्रवेश ने गला दबाकर की थी मोनू की हत्या
बुलन्दशहर निवासी प्रवेश की शादी लगभग 10 साल पूर्व गांव सुराना निवासी मोनू यादव के साथ हुई थी। उनके एक आठ वर्षीय पुत्र और सात वर्षीय पुत्री है। मोनू एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। पुलिस पूछताछ में प्रवेश ने बताया कि मोनू यादव का नशे का आदी था और आए दिन शराब पीकर उसकी पिटाई करता था। शादी के बाद से ही मोनू  प्रवेश को प्रताड़ित करने लगा था। कई बार मोनू ने प्रवेश पर जानलेवा हमला किया था। झगड़े के बाद प्रवेश अपने मायके चली जाती थी, ऐसा कई बार हुआ। छह माह पूर्व भी मोनू ने प्रवेश पिटाई कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। पंचायत के बाद मोनू यादव प्रवेश को सुराना ले आया। इस बार प्रवेश के साथ उसका 16 वर्षीय भाई भी सुराना आ गया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद मोनू ने फिर प्रवेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रवेश के का 16 वर्षीय भाई हर बार प्रवेश को बचाता था। मंगलवार रात मोनू ने शराब के लिए पैसे मांगे,मगर प्रवेश ने मना कर दिया। इस पर मोनू प्रवेश को बुरी तरह पीटा।

बुधवार सुबह मोनू यादव एक बार फिर शराब पीकर घर पहुंचा और झगडा होने लगा। मोनू  प्रवेश की पिटाई करने लगा। प्रवेश के छोटे भाई ने बचाने का प्रयास किया तो मोनू ने उसे भी पीटा। इसके बाद प्रवेश और उसका भाई दोनों मोनू को पकड़ कर कमरे में ले गए और दोनों उसे बेरहमी से पीटा,नशा ज्यादा होने के कारण मोनू बचाव नहीं कर सका। इसके बाद प्रवेश ने मोनू के हाथ पकड़ लिए और मोनू ने गला दबाकर हत्या कर दी।  मोनू की हत्या करने के बाद प्रवेश और प्रवेश के छोटे भाई ने गले में बिजली का केबल बांध कर शव खूंटी पर टांग दिया था।

मोनू की हत्या के बाद प्रवेश ने अपना नाबालिग भाई भेज दिया मजदूरी करने
मोनू की हत्या कर शव खूंटी पर टांगने के बाद प्रवेश ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपने नाबालिग भाई को मजदूरी के बहाने वहां से बाहर भेज दिय,ताकि किसी को हत्या का शक न हो। मोनू की खुदकुशी की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर वह लौट कर आया। इसके बाद दोनों बहन भाई मोनू के शव से लिपटकर रोने लगे।

माता, पिता ने पूछा तो बताया कि मारपीट के कारण मोनू को कमरे में बदं कर दिया
मोनू यादव परिवार सहित मकान के उपरी हिस्से में रहता था। जबकि पिता ईश्वर सिंह और माता संतोष देवी नीचे रहते थे। प्रवेश और उसके नाबालिग भाई ने मोनू की हत्या कर खुदकुशी दर्शाने के लिए शव खूंटी पर टांग दिया था। इस बीच शोर शराबा होने पर माता पिता ने पूछा तो प्रवेश ने बताया कि मोनू उसकी पिटाई कर रहे थे। इसलिए उन्हे कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस ने कमरा खोला तो माता-पिता को मोनू की खुदकुशी की जानकारी लगी। 
  
मोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पत्नी प्रवेश और प्रवेश के नाबालिक भाई ने मोनू की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या को खुदकुशी दर्शाने के लिए शव खूंटी पर टांग दिया था। मोनू के पिता ईश्वर की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मोनू पत्नी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके नाबालिग भाई को बाल सुधार गृह भेज दिया है। -नरेश कुमार एसीपी मसूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed