{"_id":"6874083a0f45bf2fc800f7b1","slug":"dead-bodies-of-animals-found-in-the-flat-allegation-of-negligence-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-7399-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट में मिले जानवरों के शव, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट में मिले जानवरों के शव, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी भोपुरा रोड स्थित गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विकसित की गई कोयल एनक्लेव में जानवरों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल कोयल एनक्लेव योजना के 11 के फ्लैट नंबर 916 में एक से अधिक जानवरों की लाशें मिली हैं। इन शवों के अवशेष सोसायटी परिसर में ही पाए गए हैं। यह फ्लैट 504 यूनिट वाली सोसायटी का हिस्सा है, जहां अब भी परिवार कई परिवार रह रहे हैं। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने जीडीए पर अधूरी व्यवस्थाएं रखने और लापरवाही का आरोप लगाया है।
स्थानीय निवासी सुनील का आरोप है कि सोसायटी में बीते तीन महीनों से सीसीटीवी खराब हैं। सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति भी निविदा के अनुसार नहीं की गई है। रात में गनमैन की उपस्थिति भी केवल कागजों में ही दर्ज की गई है। धरातल पर केवल दो ही गार्ड सोसायटी के मेन गेट पर तैनात रहते हैं। प्लंबर की नियुक्ति भी अब तक नहीं की गई है। पिछले छह महीनों में यहां पर कई बार चोरी की वारदातें भी हो चुकी हैं। इसके चलते लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संदेह की स्थिति है। उन्होंने कहा कि जीडीए अधिकारियों की लापरवाही से यहां रह रहे लोग खतरे में हैं और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। जीडीए के अवर अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। अवशेष को फ्लैट से हटवाया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायतों का निस्तारण भी जल्द करा दिया जाएगा।
-