फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cut to close up of people from all the trouble on the highway

हाईवे पर सभी कट बंद करने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cut to close up of people from all the trouble on the highway
सत्र के दौरान बैरीकेड‌िंग - फोटो : AmarUjala
पुलिस द्वारा सोमवार को हाईवे स्थित सभी कट बंद करने से नगर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों में जाने के लिए उनको काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि पुलिस ने कट बंद करने में जल्दबाजी की है।
विज्ञापन


दरअसल, मोदीनगर की करीब सत्तर प्रतिशत आबादी हाईवे स्थित विभिन्न मोहल्लों में बसी है। कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस ने सोमवार को नगर के सभी कटों पर बेरिकेडिंग कर उनको बंद कर दिया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खासकर महिलाओं को सामान के साथ घर जाने के लिए कम से कम पांच से छह किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। गोविंदपुरी निवासी काके चौधरी का कहना है कि पुलिस ने कट बंद करने जल्दबाजी की। अभी इतनी संख्या में कांवडियां नगर से नहीं गुजर रहा है कि जिसके लिए पुलिस को हाईवे स्थित सभी कट बंद करने पड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिरन को काला करने वाली चिलचिलाती धूप और उमस भी कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं कर पाई है।  अपने कंधे पर दोनों ओर तीन तीन कलशों में भरे गंगाजल को उठाकर गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे कांवड़ियो का उत्साह देखते ही बनता है। करीब डेढ़ सौ किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के बाद भी कांवड़ियों के चेहरे पर थकान नाम की चीज नहीं है।

जस्थान अलवर के कांवड़ियां रामलाल का कहना है कि भोले की प्रति अटूट आस्था ही थकान महसूस नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के तप आगे इंद्रदेव को भी झूकना पड़ेगा और एक दो दिन में जोरदार बारिश होगी।  


रात्रि का बिजली का कट दे रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रण
पुलिस द्वारा हाईवे पर मिट्टी डालकर अस्थाई स्पीड ब्रैकर बनाए गए हैं। अधिक ऊंचे होने के कराण स्पीड ब्रैकर रात्रि में दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। रविवार रात को बिजली कट के दौरान मोदी मंदिर के सामने स्थित अस्थाई स्पीड ब्रैकर न दिखने के कारण उसे पार करते समय कई बाइक सवार युवक उछल कर दूर गिरे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

लोगों की मांग है कि स्पीड ब्रेकर पर चूना डाला जाए जो रात्रि में दूर से दिखाई दे।  

बिजली कटौती से शिविर संचालक परेशानसोमवार को हाईवे पर कांवडिय़ों की भीड़ देखने को मिली। इसके चलते सेवा शिविरों में कांवड़ियों की चहल पहल बढ़ गई है। वहीं शिविर संचालक बिजली कट से परेशान हैं।


वली रोड चुंगी नंबर तीन पर लगे कांवड़ सेवा शिविर के संचालक बोबी पंडित, राकेश शर्मा का कहना है कि सोमवार को बार-बार बिजली कटौती के कारण कांवडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली का कट लगने के कारण कांवडिय़ों के सामने पीने के पानी की समस्या आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed