Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Culvert construction stalls again; half the road left dug up, causing trouble for commuters

Ghaziabad News: फिर ठप पड़ा पुलिया निर्माण, आधी सड़क खोदकर छोड़ी, राहगीर परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Culvert construction stalls again; half the road left dug up, causing trouble for commuters
साहिबाबाद। विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दावों के बीच शहीद नगर में पुलिया निर्माण का काम एक बार फिर रुक गया है। ठेकेदार ने दोबारा काम बंद कर दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिया का निर्माण आधा-अधूरा है और सड़क भी खोदकर छोड़ दी गई है।
विज्ञापन


इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर अव्यवस्था फैल गई है। आधी बनी पुलिया और उखड़ी पटरी के कारण पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है। वाहन चालकों के लिए भी रास्ता मानों बंद हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रविंद्र राजपूत ने बताया कि अधूरे काम से आए दिन जाम लगता है। दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। रात में रोशनी न होने से अधूरे स्थल से गुजरना जोखिम भरा है। स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुरुदास पाल ने बताया कि ठेकेदार पहले भी काम रोक चुका है। दोबारा काम बंद होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने नगर निगम से हस्तक्षेप कर ठेकेदार को जल्द काम शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिया का निर्माण निर्धारित समय में पूरा करने को कहा है। लोगों ने सुरक्षा के लिए उचित बैरिकेडिंग और संकेतक लगाने की भी मांग की है।
-
वर्जन
ठेकेदार को कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed