{"_id":"6abac499299fe8ca8202f9a9","slug":"crore-to-be-spent-on-aqua-tourism-an-opportunity-to-explore-aquatic-life-with-family-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-988384-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्वा टूरिज्म पर खर्च होंगे 50 करोड़, परिवार संग जल जीवन को जानने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्वा टूरिज्म पर खर्च होंगे 50 करोड़, परिवार संग जल जीवन को जानने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के लोगों को जल्द ही मछलियों के बीच समय बिताने और जल जीवन को करीब से जानने का मौका मिलेगा। एक्वा टूरिज्म के तहत जिले में एक एक्वा पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग की टीम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) पहुंची और जगह को लेकर चर्चा की। जीडीए इस पार्क को विकसित करने में मदद करेगा।
जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि एक्वा पार्क के लिए सिटी फॉरेस्ट में जगह दी जाएगी। इस योजना पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मत्स्य विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे परिवार के लिए शहर में एक नया अनुभव होगा।
तालाब, सनसेट पॉइंट और वॉक-वे सहायक निदेशक मत्स्य रिचा चौधरी ने बताया कि पार्क में बड़े तालाब में कई प्रजातियों की मछलियां रखी जाएंगी और उनके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसे आकर्षक बनाने के लिए तालाब किनारे सनसेट पॉइंट बनाया जाएगा, जहां बैठकर लोग सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकेंगे। साथ ही पार्क के चारों ओर पैदल घूमने के लिए वॉक-वे तैयार होगा। फिशिंग को लेकर मुख्यालय की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।