फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crore fraud by luring with promises of company profits.

Ghaziabad News: कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर 7.26 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
crore fraud by luring with promises of company profits.
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपती से एवी बिल्डर्स कंपनी में निवेश के नाम पर 7.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ित दंपती ने दो बिल्डर भाइयों समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी समेत अन्य आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि पीड़ित संदीप गर्ग और विनीता गर्ग ने शिकायत की है कि वर्ष 2017 में उनकी मुलाकात अशोक नागर व सिद्धार्थ नागर से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने एवी बिल्डर्स कंपनी में निवेश करने पर 12 प्रतिशत सालाना सुनिश्चित प्रतिफल देने का भरोसा दिया। साथ ही 400 गज जमीन का बैनामा करने का भी वादा किया गया।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, दंपती ने आरोपियों के खातों में चेक और नकद के माध्यम से निवेश किया। दो साल तक सुनिश्चित प्रतिफल नहीं मिलने पर दंपती ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि पहले उन्हें टालमटोल किया गया और बाद में जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती का दावा है कि आरोपियों पर 7 करोड़ 26 लाख 56 हजार रुपये की राशि बकाया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

----
इन्हें किया नामजद
पुलिस ने अशोक नागर, सिद्धार्थ नागर, विशाल नागर, संदीप नागर, आकाश भाटी, विकास नागर, सुरेंद्र कुमार, रामेन्द्री देवी, कुलदीप कुमार, राम किशोर, रामलाल और एवी बिल्डर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि विशाल नागर के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed