{"_id":"6660f1a50f6f8bf9da0eaf44","slug":"criminal-absconding-in-murder-with-a-reward-of-rs-50000-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109341-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हत्या में फरार 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हत्या में फरार 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश रोहित भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था। वैसे पुलिस ने इस हत्याकांड में 22 लोगों को नामजद किया था, जिसमें से अभी तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
एसीपी (अंकुर विहार) भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी में हुए विक्रम मावी हत्याकांड में पुलिस पहले 18 आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है। चार फरार चल रहे थे, जिसमें से एक रोहित भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी पर वह नहीं मिल रहा था। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने रोहित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसीपी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। मामले में पुलिस ने अभी तक चरण सिंह, विमला, चंचल, पूजा, गौरव, कविता, विमल, प्रशांत, सोनू मावी, काले उर्फ अंकुर, दीपक उर्फ गोलू, गौरव, टिंकू उर्फ हेमंत, कुलदीप और राहुल उर्फ रामबाबू को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मुख्य आरोपी पवन भाटी और गगन को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।