फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

चोरी की ब्रेजा कार के साथ दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
crime
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। एनसीआर में रात में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की एक ब्रेजा कार, चाकू और तमंचा बरामद किया है। पुलिस चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि चौकी इंचार्ज  वैशाली बीसी शर्मा अपनी टीम के चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ब्रेजा कार में दो संदिग्ध आते दिखे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस जांच में कार चोरी की निकली। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सागर निवासी सरस्वती टॉवर वैशाली और अंकुश निवासी शारदा आपार्टमेंट वैशाली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह रात में निकलकर रेकी करते थे। इसके बाद वाहन चोरी कर पार्किंग में छिपा देते थे। कुछ दिन बाद ग्राहकों की तलाश कर उसे औने पौने दामों पर बेच देते थे। पुलिस बरामद हुई ब्रेजा कार के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी के वाहन खरीदने वालों कीतलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed