फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

डूब रहे किशोर को बचाने पर दो युवक हिंडन नदी में डूबे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
crime
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित हिंडन नदी में बैराज के पास मंगलवार दोपहर को नहाने के दौरान डूब रहे किशोर को बचाने के दौरान दो युवक डूब गए। नदी से निकलकर किशोर मौके से भाग गया। इसके बाद एक युवक को नदी से निकाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ किशोर और युवक हिंडन नदी में बैराज के पास नहा रहे थे। इस दौरान एक किशोर पानी में डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने किशोर को बचा लिया जबकि वह खूद डूबने लगा। तभी डूब रहे युवक को देखकर उसका मित्र उसे बचाने गया। इस दौरान वह भी डूब गया। वहीं डूबने के दौरान बचा किशोर मौके से फरार हो गया। डूबे युवकों की पहचान सलमान और कासिम निवासी संजय कालोनी अर्थला के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, एसएचओ इंदिरापुरम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों के परिजन व आसपास के लोग लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद सलमान को नदी से बाहर निकाला गया और वसुंधरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ की टीम हिंडन नदी में उतरकर कासिम की तलाश करने में जुटी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि सलमान का शव बरामद कर लिया है। दूसरे युवक कासिम की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed