फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   women dies of truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 17 Mar 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
women dies of truck collision
हादसा - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एबीईएस कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आरोपी चालक ट्रक समेत वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 मृतका कुसुम (40) पत्नी ओमपाल हापुड़ के चंद्रपुरा गांव की रहने वाली थीं। ओमपाल गांव में ही खेती करते हैं, जबकि कुसुम एक गृहणी थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को कुसुम बेटे दुष्यंत के साथ बाइक से गुड़गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन


दुष्यंत 10 वीं क्लास का स्टूडेंट है। मां-बेटे जब एबीईएस कट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क पर गिर गई और कुसुम के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका बेटा दुष्यंत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने ट्रक चालक का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।


पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और दुष्यंत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विजयनगर एसएचओ नीरज का कहना है कि पुलिस तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed