फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accused of trying to kidnap, put jam

महिला के अपहरण की कोशिश का आरोप, जाम लगाया

Mon, 02 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of trying to kidnap, put jam
अपराध - फोटो : अमर उजाला

कनावनी गांव में दलित परिवार से मारपीट करने वाले आरोपी पक्ष ने परिवार की एक महिला के अपहरण की कोशिश और लूट का आरोप लगाकर सीआईएसफ रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि दलित परिवार के युवकों ने ही वारदात की है।

विज्ञापन


आरोपी तबियत बिगड़ने पर महिला को घर के बाहर ही फेंककर फरार हो गए। महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शुक्रवार की रात कार खड़ी करने के विवाद में दबंगों ने दलित परिवार पर फायरिंग करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने 15 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार शाम करीब पांच बजेे आरोपी पक्ष ने परिवार की एक महिला कविता (32) को शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया और अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि दलित परिवार के एक दर्जन से अधिक युवक उनके घर में घुस आए और महिलाओं से मारपीट करते हुए लूटपाट की। युवकों ने कविता का अपहरण कर लिया। घर के बाहर ही अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई तो उसे फेंककर फरार हो गए। परिजनों का कहना था कि कविता को हार्ट अटैक हुआ है।

हंगामे और जाम की सूचना पर सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव, थाना इंदिरापुरम और खोड़ा की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को रोड से हटाकर जाम खुलवाया।सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष लगातार पुलिस पर क्रॉस एफआईआर का दबाव बना रहा है।

जबरन एफआईआर करवाने के लिए अपहरण और लूटपाट का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। अगर जांच में अपहरण और लूटपाट की बात सही साबित होती है तो ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अपहरण और पुलिस पर एकतरफ कार्रवाई का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने शाम करीब छहे बजे सीआईएसएफ रोड जाम कर दिया।

इस दौरान नोएडा से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। अस्पताल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भारी पुलिस बल ने लोगों को उठाने का प्रयास किया तो महिलाएं और युवक सड़क पर ही लेट गए। लोगों ने सीओ इंदिरापुरम का घेराव भी किया। करीब डेढ़ घंटे बाद आश्वासन मिलने पर जाम खुल सका।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में धारा-144 लागू है, ऐसे में जाम लगाने वाले लोगों पर एक और रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।परिजनों ने महिला को हार्ट अटैक आने का आरोप लगाया, हालांकि शांति गोपाल अस्पताल के डा. संजय ने बताया कि महिला को हार्ट अटैक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed