{"_id":"57167ce54f1c1bb73e8b4798","slug":"will-reveal-who-shot-gun-powder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन पाउडर करेगा गोली चलाने वाले का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन पाउडर करेगा गोली चलाने वाले का खुलासा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द आ सकती है। फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने हिमांशी और घटना के वक्त घर में मौजूद पांच लोगों के कपडे़ भेजे हुए हैं। गन पाउडर से गोली चलने वाले का खुलासा होगा।
हालांकि अभी तक की जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। बता दें कि छह अप्रैल को हिमांशी कश्यप की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी।
दहेज हत्या के केस में सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा जेल में बंद है। बेटी और दो बेटी फरार हैं। हिमांशी बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी है, वह बदायूं में रहते हैं।
विज्ञापन
काउंटर जिरह के लिए हाईकोर्ट ने दिया एक सप्ताह का समय
हिमांशी के चाचा हरिओम कश्यप ने बताया कि हाईकोर्ट में मंगलवार को सांसद नरेंद्र कश्यप की जमानत मामले में केस ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए एक सप्ताह का समय सांसद नरेंद्र कश्यप पक्ष को काउंटर जिरह के लिए दिया।
बता दें कि हिमांशी के परिजनों ने जमानत पर सुनवाई को दूसरे जिले में ट्रांसफर करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस मामले में सोमवार को गाजियाबाद में कोर्ट ने 21 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की थी।