{"_id":"58bc4c884f1c1b6001e7ea32","slug":"well-why-so-afraid-of-madame-kotwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम भई थानेदार तो डर काहे का...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैडम भई थानेदार तो डर काहे का...
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे में नित नए मामले प्रकाश में आते रहते हैं। ताजा मामला व्हाट्स पर दो वीडियो वायरल होने का है, जिससे महिला थाने में हड़कंप मचा है। एक वीडियो में महिला थाना एसएचओ सिपाही से बाल बनवाती नजर आ रही हैं तो दूसरे वीडियो में एक सिपाही कार साफ कर रहा है, यह कार एसएचओ की बताई जा रही है।
विज्ञापन
दोनों वीडियो रविवार को वायरल हुए। जिस वीडियो में एक सिपाही महिला एसएचओ केबाल बना रही है, वह 49 सेकेंड का है, जबकि जिस में सिपाही कार साफ कर रहा है, वह 2.22 मिनट का है। दोनों ही वीडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बने हुए हैं। चर्चा यह भी है कि वीडियो जनवरी माह में महिला थाने में ही तैनात एक पुलिसकर्मी ने बनाए थे।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध में महिला थाना एसएचओ आरती सोनी का कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है। वह पीड़ितों की फरियाद सुन रही थीं, तभी उनके सिर में एक आकर एक गेंद लगी थी, जिससे उन्हें चोट लग गई थी। महिला सिपाही उनकी चोट देख रही थी, वह उससे बाल नहीं बनवा रही थीं।
विज्ञापन
उनकी कार किसने और कब साफ की, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ, इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, उन्होंने वीडियो नहीं देखे हैं। अगर ऐसा कोई मामला है तो इसकी जांच कराई जाएगी।