{"_id":"58922f8a4f1c1b232ae800f2","slug":"up-100-can-serve-to-halt-the-home-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 की सेवा ठप कर सकते हैं होमगार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 की सेवा ठप कर सकते हैं होमगार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 के तहत चल रही पीआरवी पर तैनात होमगार्ड चालकों का कहना है कि वह जल्द ही हड़ताल पर करेंगे। उनका आरोप कि उन्हें सरकार ने अब तक ट्रेनिंग, खाने व ड्यूटी भत्ते के साथ ही चार महीने की सैलरी तक नहीं दी है। इसके लिए होमगार्ड्स ने बुधवार को पुलिस लाइंस में सीएम को ज्ञापन भी दिया।
पुलिस लाइंस में एकतित्र हुए होमगार्ड चालकों ने एसएसपी को पत्र लिखकर भत्ते की मांग और सैलरी की मांग की है। होमगार्डों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो पीआरवी नहीं चलाएंगे।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को उच्चाधिकारी देख रहे हैं और जो भत्ता बकाया है, उन्हें जल्द मिल जाएगा। यूपी 100 योजना के तहत गाजियाबाद में 64 पीआरवी चल रही है और इनमें 21 होमगार्ड चालक हैं।
विज्ञापन
इन होमगार्डों को 22 अक्तूबर से 5 नवंबर को बुलंदशहर व 26 नवंबर से एक दिसंबर तक मेरठ में ट्रेनिंग दी गई थी। आठ दिसंबर से होमगार्ड लगातार पीआरवी चला रहे हैं।
इस संबंध में एसपी कंट्रोल रूम अनिल पांडेय का कहना है कि होमगार्ड को मिलने वाले भत्ते और सैलरी को लेकर अधिकारियों से बात की जा रही है। अगर, इसके बावजूद भी होमगार्ड्स हड़ताल पर जाने के बाद भी पीआरवी संचालन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।