फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unfazed morning walk ... to the security police will

बेफिक्र होकर करें मॉर्निंग वॉक...पुलिस करेगी सुरक्षा

Mon, 06 Mar 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unfazed morning walk ... to the security police will
सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

मॉर्निंग वॉक के दौरान हो रही लूट की वारदातों को रोकने के लिए कविनगर पुलिस ने एक प्लान तैयार किया है, ताकि लोग बेफिक्र होकर सुबह की सैर कर सकें। इसके लिए पुलिस ने 16 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए हैं, जिन पर पुलिस को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान भी रोड पर नजर आएंगे।

विज्ञापन


साथ ही चौकी इंचार्ज प्राइवेट कार में गश्त नहीं कर सकेंगे, उन्हें पुलिस व्हीकल में ही गश्त करना पड़ेगा।सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने कविनगर एसएचओ हेमंत राय के साथ इन प्वाइंट्स का मुआयना किया और पुरानी वारदातों के मद्देनजर संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए हैं। मतगणना के बाद इन स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


इनमें अधिकतर प्वाइंट कविनगर, राजनगर और शास्त्रीनगर आदि पॉश कॉलोनियों के हैं। इन स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। इन प्वाइंट्स पर एसओजी की टीम सादे कपड़ों में तैनात रहेगी। इसके अलावा इन स्थानों पर आसपास सिपाही व होमगार्ड की तैनाती होगी। पुलिसकर्मियों में 60 फीसदी पुलिस यूनिफार्म में और 40 प्रतिशत सादे कपड़ों में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पिछले कुछ माह से पॉश कालोनियों में बाइकर्स लगातार लूट और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। खासतौर पर कविनगर इलाके में सुबह के समय इस तरह की ज्यादा घटनाएं हो रही हैं। लिहाजा वारदातें रोकने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थान चिन्हित कर उन पर पुलिस बल तैनात करने का प्लान तैयार किया है।


कविनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील 16 प्वाइंट्स पर थाना स्तर पर ड्यूटी चार्ट बनाया जा रहा है।  शास्त्रीनगर चौराहा, आरडीसी मोड़, डायमंड फ्लाईओवर, विवेकानंद नगर कट, गोल चक्कर चौराहा, नासिरपुर फाटक कट, होटल एप्पल ट्री फ्लाईओवर के नीचे, रेलवे रोड डीपीएस कट, वीर बाबा मंदिर के पास, केंद्रीय  विद्यालय कट,

महरौली फाटक कट साईं मंदिर, अवंतिका कट हापुड़ रोड, रामलीला कविनगर गेट नंबर एक, ई ब्लॉक चौराहा गोविंदपुरम, सेक्टर-10 चौराहा राजनगर, एएलटी के पास।

हालिया वारदात
- चार मार्च- कविनगर सी ब्लॉक में तमंचे के बल पर पैथोलॉजिस्ट से हीरे की अंगूठी लूटी
- चार मार्च- एनएच-24 पर विजयनगर में बाइकर्स ने छात्र से मोबाइल झपटा

- 27 फरवरी- जीटी रोड फ्लाईओवर पर लेक्चरर से लूट की कोशिश
- 20 फरवरी- राजनगर एक्सटेंशन रोड पर दुकान संचालक से 50 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed