फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrollable bike rider truck collision killed one injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Mon, 21 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike rider truck collision killed one injured
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 कविनगर थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद नगर आरओबी के पास शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


मृतक दिनेश तिवारी (25) मूलरूप से बलिया के सुदामा पुरी के का रहने वाला था। वह इन दिनों विवेकानंद नगर कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह लोहा मंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चालक था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 11 बजे दिनेश अपने दोस्त संतोष गुप्ता निवासी विवेकानंद नगर कालोनी के साथ लोहा मंडी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। संतोष गुप्ता नोएडा सेक्टर-55 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष के भाई मोहित गुप्ता के मुताबिक जब दोनों आरओबी के नीचे पहुंचे तभी बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार सुबह संतोष के भाई ने कविनगर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस संबंध में एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
 लिंक रोड पर बीकानेर कट के पास मेरठ से दिल्ली जा रही बस ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

वसुंधरा सेक्टर-4 ए निवासी मनोज जैन घर के पास ही अपना कोचिंग सेंटर चलाते थे। वह यहां परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर किसी काम से वैशाली की ओर जा रहे थे। बीकानेर कट पर तेज रफ्तार निजी बस ने उन्हें ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी।

टक्कर में स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान मनोज के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के साले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बस मेरठ से दिल्ली जा रही थी।

ट्रेन की चपेट में आकर बीकॉम छात्र की मौत
 सेक्टर-2 रेलवे लाइन पर शनिवार शाम बीकॉम छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। छात्र क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था। अर्थला बालाजी विहार निवासी किरणपाल यहां परिवार के साथ रहते हैं। वह टैक्सी चलाते हैं।

उनका बेटा तरुण (19) साहिबाबाद स्थित एलआर कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार दोपहर वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने अर्थला के पास मैदान में गया था। शाम करीब चार बजे वह दोस्तों से घर जाने की बात कहकर मैदान से निकला था।

कुछ देर बाद दोस्त रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो ट्रैक पर तरुण का कटा शव पड़ा था। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला ट्रेन से कटकर मौत का लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।


उधर, बेटे की मौत के बाद से किरणपाल का परिवार सदमे में है। किरणपाल का एक छोटा बेटा और तीन बेटियां और हैं। उन्होंने बताया कि तरुण के कालेज में दाखिले के बाद परिवार को उससे काफी उम्मीद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed