फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncompromising bullets fired victim's home, mother brother injured

समझौता न करने पर छात्रा के घर पर बरसाईं गोलियां, मां-भाई घायल

Wed, 20 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uncompromising bullets fired victim's home, mother brother injured
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।

छात्रा से रेप की कोशिश के मामले में समझौता न करने से बौखलाए आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर सोमवार रात पीड़िता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्रा की मां और भाई घायल हो गए।

विज्ञापन


परिवार के बाकी सदस्यों ने बेड के नीचे छिपकर जान बचाई। फायरिंग से कालोनी में अफरातफरी मच गई। आरोपी का धमकी भरा ऑडियो मैसेज वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रविवार दोपहर पड़ोसी युवक ने 11वीं की छात्रा से रेप की कोशिश की थी। छात्रा के परिजनों ने आरोपी सलमान के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोपी पीड़ित पक्ष को समझौते के लिए फोन पर धमका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता न करने पर सोमवार रात आरोपी तीन साथियों के साथ पीड़ित के मकान पर पहुंचा और उसके परिजनों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से छात्रा की मां व भाई घायल हो गए।

फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। कॉलोनी के लोगों का आता देख आरोपी भाग निकले। धमकी का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और सोमवार देर रात आरोपी सलमान, फिरोज, शाहरुख व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।


परिजनों के अनुसार, छात्रा ने आरोपी के डर से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed