फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two days after the day came, armed robbers shot down

दिन निकलते ही हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ दो लूट

Fri, 26 May 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two days after the day came, armed robbers shot down
gunpoint - फोटो : demo pic

एक दिन पहले ही नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बढ़े क्राइम पर एसएसपी एचएन सिंह को जमकर फटकार लगाई थी। अगले ही दिन शुक्रवार को सुबह बाइक सवार बदमाशों ने शहर में दो अलग-अलग जगह वारदातों को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


तमंचा दिखाकर बदमाशों ने जहां शास्त्रीनगर में रेलवे के एक जेई से नगदी और सोने की अंगूठी लूट ली, वहीं इसके 45 मिनट बाद गगन एंक्लेव के पास नोएडा में टोयेटा कार शोरूम के सेल्स मैनेजर को तमंचा दिखाकर सोने की चेन लूट ली। पुलिस दोनों मामलों में बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


वारदात-1: ओवरटेक कर स्कूटी सवार इंजीनियर को लूटा
स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी राम प्रसाद नॉर्दर्न रेलवे में अवर अभियंता हैं और दिल्ली में तैनात हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह स्कूटी से ऑफिस के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री नगर डी ब्लॉक चौराहे पर काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तानकर उनसे सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये और घड़ी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और भाग निकले।

बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया मगर वे फरार हो चुके थे। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था।

वारदात-2: रास्ता पूछने के बहाने कार शोरूम के मार्केटिंग मैनेजर से लूट
गगन एंक्लेव निवासी पंकज सिंह नोएडा के टोयोटा कार शोरूम में मार्केटिंग मैनेजर हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह बेटे और दो भतीजों को स्कूल बस में चढ़ाने जीटी रोड गए थे। बेटे को बस में बैठाकर वह भतीजों की बस का इंतजार कर रहे थे।


इसी दौरान काले रंग बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और लालकुआं जाने का रास्ता पूछा। वह रास्ता बता ही रहे थे कि पीछे बैठे बदमाश ने बाइक से उतरकर उन पर तमंचा तान दिया और उनके गले से चेन और पर्स निकालने को कहा। उनके पास पर्स नहीं मिलने पर चेन तोड़कर बदमाश बाइक पर बैठ गया।

इस दौरान पास खड़ा एक युवक बदमाश को पकड़ने के लिए लपका तो बाइक चला रहे बदमाश ने थप्पड़ मारा और धक्का देकर बाइक लहराते हुए दोनों बदमाश फरार हो गए।

कोट्स
बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-आकाश तोमर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed