फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck crashes biker, mother and son

ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौत

Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Truck crashes biker, mother and son
accident - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। एनएच-91 पर लाल कुआं चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। कविनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक कृष्णा देवी (70) और अर्जुन (24) पुत्र हरद्वारी उपाध्याय निवासी जंगसी गांव, कंकड़खेड़ा थाना सरधना रोड मेरठ के रहने वाले थे। दोनों मां-बेटे थे। कृष्णा देवी गृहणी थीं जबकि अर्जुन मोदीनगर स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी का काम देखता था।
विज्ञापन


अर्जुन के छोटे भाई अमित ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उनकी मां और भाई बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर में रहने वाली बहन ऊषा से मिलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें दोपहर करीब 12 बजे कविनगर पुलिस से सूचना मिली की उनकी मां और भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसके बाद वह परिजनों के साथ गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि एनएच-91 पर लाल कुआं चौकी क्षेत्र में आनंद अस्पताल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।

दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक के टायरों के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह ट्रक छोड़कर भाग गया।

मौके पर कविनगर पहुंची ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक और मृतक की बाइक को कब्जे में ले लिया है। अमित ने आरोपी चालक के खिलाफ अज्ञात में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

नौ माह की गर्भवती है अर्जुन की पत्नी
अमित ने बताया कि करीब एक साल पहले की उसके बड़े भाई अर्जुन की शादी मेरठ की रहने वाली कोमल से हुई थी। कोमल नौ माह की गर्भवती है। अर्जुन पिता बनने की बात को लेकर काफी खुश रहता था।


हादसे के बाद एनएच-91 जाम
हादसे के बाद गाजियाबाद से बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाली सड़क पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वाहनों को जाम में फंसे रहे। करीब 15 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाकर जाम को खुलवाया। करीब आधे घंटे बाद जाम की स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed