{"_id":"5873e9544f1c1b1929ba9605","slug":"together-with-girlfriends-at-the-doctor-accused-of-molestation-leveled-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पुराने विवाद का बदला लेेने की नीयत से अपनी गर्लफ्रेंड के जरिए नगर के एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जांच में आरोप फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक मोदीनगर और युवती जयपुर की रहने वाली है। युवती दिल्ली से बीसीए और युवक मेरठ के एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि सोमवार सुबह मोदीनगर निवासी एक युवक ने कोतवाली में आकर बताया कि नगर के एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ छेड़छाड़ की है।
युवक के साथ युवती भी मौजूद थी। शिकायत पर पुलिस ने क्लीनिक पर पहुंचकर डॉक्टर और मौजूद अन्य मरीजों से बातचीत की तो मामला फर्जी पाया गया। जांच में पता चला कि युवती ने डॉक्टर से 20 हजार रुपये की डिमांड की थी और रुपये नहीं देने पर फर्जी छेड़छाड़ का आरोप लगाने को कहा था। पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक मेरठ के एक कॉलेज में मेडिकल कोर्स कर रहा है, जबकि जयपुर निवासी युवती दिल्ली के एक कॉलेज में बीसीए की छात्रा है। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।
कुछ समय पहले युवक डॉक्टर के पास इलाज के लिए गया था। मर्ज ठीक न होने को लेकर उसकी डॉक्टर से कहासुनी हो गई थी। इसी खुन्नस में उसने बदला लेने के लिए गर्लफ्रेंड के जरिए डॉक्टर को फंसाने की साजिश रची थी।
एसएचओ ने बताया कि मामले में डॉक्टर ने तहरीर देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते पुलिस ने शांतिभंग में युवक का चालान किया, जबकि छात्रा को छोड़ दिया गया।
हालांकि थाने की लिखत-पढ़त में आरोपों का जिक्र नहीं किया गया है, हंगामा कर शांतिभंग करने पर कार्रवाई की बात लिखी गई है। उधर, कार्रवाई होने तक डाक्टर के पक्ष में कोतवाली पर डॉक्टरों और शहर के सामाजिक लोगों का तांता लगा रहा।