{"_id":"577e9f174f1c1be42f7fa84e","slug":"thief-gang-disclosed-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले एक गैंग का खुलासा कविनगर पुलिस ने किया है। गैंग सरगना समेत इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लाखों का सामान भी बरामद किया है। हाल ही में इस गैंग ने कविनगर में रहने वाले एक मीडिया ग्रुप से जुडे़ ब्रांड मैनेजर के घर को निशाना बनाया था।
एसएचओ कविनगर अशोक सिसोदिया ने बताया कि यह गिरोह अब तक पांच चोरियां कर चुका है। वारदात से पहले गिरोह के सदस्य मकान की रेकी करते थे। पकड़े गए चोरों में गिरोह का सरगना विक्रम मूल रूप से सारसौल अलीगढ़ का रहने वाला है।
फिलहाल वह अर्थला में अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रह रहा था। विक्रम कविनगर, सिहानी गेट और साहिबाबाद से चोरी के पांच मामलों में वांछित था। इसके अलावा पुलिस ने घूकना में रहने वाले तुलसीराम शर्मा और मोनू वर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तुलसीराम मूल रूप से बुलंदशहर और मोनू आगरा का रहने वाला है। यह दोनों घूकना में एक ही मकान में रहते थे। पुलिस ने इनके पास से सोने, चांदी, हीरे के जेवरात के अलावा एक एलसीडी, एक लैपटॉप, दो गैस के सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो चाकू के साथ बरामद हुए हैं।
कहां कहां की चोरी
2 जुलाई 2016 को चोरों ने ब्रांड मैनेजर अभिषेक राय के कविनगर सी ब्लॉक 141 में किराए के मकान लाखों की चोरी को अंजाम दिया था। घटना के समय अभिषेक की पत्नी प्रीति बाजार गई थी। जबकि अभिषेक सुबह आठ बजे ही दिल्ली में एक कार्यक्रम में गए थे। मकान मालिक व उनकी पत्नी भी दोहपर केसमय किसी निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। चोरों ने पीछे के गेट का ताला तोड़ा था। गेट नहीं खुलने पर चोरों ने लकड़ी से बना गेट तोड़कर चोरी की थी। चोर यहां से अलमारी से 20 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी की ज्वैलरी ले गए थे।
17 जून 2016 को चोरों ने साहिबाबाद की अंबेडकर कालोनी से गौरव पाल के घर और अर्थला निवासी नैना देवी के घर से एक एलसीडी, एक लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर व लेडीज पर्स चोरी किया था। कविनगर पुलिस ने चोरों के पास सारा समान बरामद कर लिया है।
23 अप्रैल 2016 विक्रम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके से प्रवीण अग्रवाल के घर से लगभग 25 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। इस चोरी में पुलिस को एक हीरे की अंगूठी बरामद की।