{"_id":"5852ef4d4f1c1b310e64970c","slug":"theft-of-10-million-in-the-bank-manager-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के घर में 10 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर के घर में 10 लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गेट के मिर्जाजान मोहल्ले में चोरों ने एक बैंक मैनेजर के बंद मकान का ताला और ग्रिल तोड़कर करीब 10 लाख की ज्वैलरी और 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम साथ ने वारदात की जांच शुरू कर दी है।
चंद्रकांता शर्मा, बेटी शिवानी शर्मा के साथ मिर्जाजान मोहल्ला दिल्ली गेट में रहती हैं। शिवानी दिल्ली स्थित रेलवे ऑफिस में सीनियर क्लर्क हैं। चंद्रकांता ने बताया कि उनका बेटा अंकित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर की जयपुर शाखा में मैनेजर है।
वह नौ दिसंबर को बेटी के साथ एक सप्ताह के लिए अंकित के पास जयपुर गई थीं। 14 दिसंबर को उनके पड़ोसियों ने घर के मेनगेट का ताला टूटा देख उन्हें चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद वह और उनकी बेटी बुधवार देर रात जयुपर से गाजियाबाद लौटे।
विज्ञापन
चंद्रकांता ने बताया कि चोरों ने पहले मेनगेट का ताला तोड़ा और फिर किचन की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल उखाड़कर मकान में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की ज्वैलरी और 60 हजार रुपये की नई करेंसी उड़ा।
बृहस्पतिवार को उन्होंने घटना की तहरीर दी। एसएचओ कोतवाली परशुराम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।
बेटे-बेटी की शादी को इकट्ठा की थी ज्वैलरी
चंद्रकांता शर्मा ने बताया कि उन्होंने बेटी और बेटे की शादी के लिए ज्वैलरी इकट्ठा की थी, जिसे चोर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस से ज्वैलरी बरामदगी की मांग की है।