{"_id":"58de82514f1c1b7b7563e4df","slug":"the-young-man-did-the-trickster","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा के सुभाष पार्क इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से कानपुर निवासी अंकित चौरसिया (28) खोड़ा के सुभाष पार्क में अकेले किराए के मकान में रहते थे।
वह नोएडा सेक्टर-5 स्थित एक कार शोरूम में एग्जीक्यूटिव थे। शुक्रवार दोपहर अंकित कमरे पर ही थे जबकि उनके फोन की घंटी लगातार बज रही थी। परेशान होकर जब पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंकित ने जवाब नहीं दिया।
करीब आधे घंटे तक अंकित के बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंकित का शव फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश का लग रहा है। उसके फोन पर लगातार घर से ही फोन आ रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है मामला
सीओ ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है। अंकित के फोन में मौजूद कई नंबरों की जांच की जा रही है। साथ ही व्हॉट्सएप मैसेज भी चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।