फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The state secretary of the Socialist Chhatrsba home burglary

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव के घर चोरी

Thu, 08 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The state secretary of the Socialist Chhatrsba home burglary
अपराध - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर निवासी समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव के फ्लैट के मेन गेट की जाली काटकर चोरों ने 62 हजार के पुराने नोट और जेवर उड़ा लिए। घटना के समय छात्र नेता की मां और पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं। पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

     
राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में विक्की सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं। वह समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव हैं। मंगलवार दोपहर विक्की की मां मानिकराज और पत्नी मीनू घर के कमरे में सो रही थीं। शाम करीब पांच बजे जब वह उठीं तो दूसरे बेडरूम की अलमारी खुली थी।
विज्ञापन


सारा सामान बिखरा पड़ा था। दो सोने की चेन और 62 हजार रुपये के पुराने नोट गायब थे। बाहर आकर देखा तो मेन गेट की जाली कटी थी, जिसके अंदर हाथ डालकर चोरों ने कुंडी खोली और चोरी को अंजाम दिया। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर से एक युवक के निकलते देखा था। उन्हें लगा कि कोई घर में मिलने आया है, जिसके चलते किसी ने उसे रोका नहीं। सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश की जा है।      


छह दिन पहले जाली में किया था छेद      
एसएचओ ने बताया कि छात्रनेता के अनुसार छह दिन पहले ही उन्होंने जाली में एक छेद देखा था। ऐसे में उन्हें शक है कि छह दिन पहले भी चोर ने चोरी का प्रयास किया होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed