फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The prisoner trap in court jail toilet, serious

कचहरी हवालात के टॉयलेट में बंदी ने लगाया फंदा, गंभीर

Wed, 19 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The prisoner trap in court jail toilet, serious
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

कचहरी हवालात के टॉयलेट में बंदी रोहित (26) ने शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जीटीबी अस्पताल उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन

रोहित विजयनगर का रहने वाला है।

नौ जून को उसे डेढ़ किलो गांजा के साथ विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब से वह डासना जेल में बंद है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उसने शाम करीब पांच बजे कचहरी हवालात के टॉयलेट में जाकर शर्ट से फंदा लगा लिया और जंगले पर लटक गया।
विज्ञापन


टॉयलेट गए एक बंदी ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। उसे संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिसार निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को कचहरी हवालात में 276 बंदी पेशी पर आए थे, जबकि वहां की क्षमता 85 बंदियों की है। जांच कराई जा रही है कि बंदी ने यह कदम क्यों उठाया। बता दें कि 14 अक्तूबर को लूट के मामले में जेल में बंद रुचिन कोर्ट में पेशी पर आया था, इस दौरान वह पुलिसकर्मी को चकमा देकर कचहरी से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed