फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ten houses on the land mafia JCB, police firing

भूमाफिया ने दस घरों पर चलवाई जेसीबी, पुलिस पर की फायरिंग

Sun, 27 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ten houses on the land mafia JCB, police firing
जेसीबी - फोटो : Amar Ujala

विजयनगर की बुद्ध विहार कालोनी में भूमाफियाओं ने शनिवार को दिनदहाडे़ हथियारों के बल पर दस मकानों में कब्जे की कोशिश की। विरोध जताने पर मकानों में रह रहे लोगों को बेरहमी से पीटा गया, घरों में डकैती डाली गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को कार्रवाई करने से बदमाशों ने न के वल रोका, बल्कि उन पर फायरिंग की।

विज्ञापन


बाईपास चौकी प्रभारी रवींद्र यादव पर भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाकर लोगों ने बाईपास चौकी, थाने पर हंगामा किया। एसपी सिटी ने लोगों को समझाकर शंात किया, बाईपास चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया। आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 बुद्ध विहार कालोनी में सुशील राणा, सुभद्रा देवी, महेंद्र यादव, अशोक त्यागी और संजीव त्यागी ने बताया कि सुबह साढे़ दस बजे 30-35 लोगों के साथ भूमाफिया दो जेसीबी लेकर उनकी कालोनी में पहुंचे और मकानों को तोड़ने लगे। विरोध जताने पर खुद को ‘समाजवादी पार्टी’ का नेता कहकर मकान से बाहर निकालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं से अभद्रता की गई, घर से सामान बाहर फेंक दिया। बदमाश तमंचे, पिस्टल और लाठी डंडे लेकर आए थे, जिनसे विरोध करने वाले लोगों को बेरहमी से पीटा। कंट्रोल रूम में शिकायत की गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस के  सामने भी भूमाफिया ने दबंगई दिखाई, इसका विरोध करने पर पुलिस पर फायरिंग तक की गई।

दहशत में आए लोगों ने विजयनगर बाईपास पुलिस चौकी और विजयनगर थाने पहुंचकर हंगामा किया। एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ प्रथम इंदरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि भूमाफिया के खिलाफ जमीन कब्जाने, जानलेवा हमला करने, डकैती, पुलिस पर फायरिंग, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


आरोपी भागे हुए हैं। बाईपास चौकी प्रभारी रवींद्र यादव पर भी कालोनी के लोगों ने आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया, प्रारंभिक जांच में उनकी लापरवाही और भूमिका संदिग्ध पाई गई। तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है, विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed