{"_id":"57bb53034f1c1bf53ed4feac","slug":"teen-tied-to-tree-knockout-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से बांध किशोर की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से बांध किशोर की पीटकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता हाथ-पैर जोड़कर 16 वर्षीय बेटे की जिंदगी की भीख मांगते रहे, मगर बेरहम पड़ोसियों ने उसे पेड़ से बांधकर डंडों से तब तक पीटा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात भोजपुर के कलछीना गांव में हुई।
इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार हैं। वारदात की वजह छेड़छाड़ का शक प्रतीत हो रही है, जांच जारी है। कलछीना गांव की कुम्हारी पट्टी गली में शौकीन परिवार के साथ रहता है।
परिवार में पत्नी गुलशन और दस बच्चे हैं। मृतक जीशान (16) सातवें नंबर का था और फल की ठेली लगता था। शौकीन के मुताबिक, रविवार रात करीब 12.30 बजे जीशान घर के बाहर बाथरूम करने गया था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जीशान के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मकान से बाहर निकले तो देखा पड़ोसी जीशान को पीट रहे थे। इसी बीच गुलशन भी वहां आ गई। दोनों आरोपियों से हाथ-पैर जोड़कर बेटे को छोड़ने की गुहार की, मगर उन्होंने अनसुना कर जीशान को पेड़ से बांध दिया और सुबह चार बजे तक उसे डंडे और थप्पड़ से पीटते रहे।
बकौल शौकीन, शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में लहूलुहान जीशान को पेड़ से खोलकर घर में फेंक गए। उन्होंने डॉक्टर को बुलाया, मगर तब तक जीशान की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सुबह सवा सात बजे हत्या की सूचना मिली थी।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ समेत कई बिंदुओं पर शक होने के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। शौकीन की ओर से वसीम, सलीम, नदीम, मुस्तलीम और नौशाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, वारदात को लेकर गांव में दहशत और परिवार में कोहराम मचा है।