{"_id":"5867e8044f1c1b132ceedea2","slug":"teacher-of-the-noose-by-committing-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला टीचर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामनगर निवासी दिव्या वर्मा (24) पुत्री संजीव वर्मा मॉडल टाउन स्थित सेंट मेरी स्कूल में मां सीमा वर्मा के साथ टीचर थीं।
मां ने बताया कि वर्ष 2006 में तुराब नगर निवासी पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद 26 सितंबर 2014 को बेटी की दूसरी शादी दिल्ली के विकास पुरी निवासी एक युवक से कराई। वह दिल्ली की ही एक मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता है। शादी के दो माह बाद ही पति दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
दोनों में झगड़ा बढ़ता गया और छह माह से बेटी रामनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगी। बीती छह दिसंबर को बेटी का तलाक भी हो गया, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में थी। दिल्ली के इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार दोपहर दो बजे वह दिव्या को उसके कमरे में छोड़कर गली में धूप में आकर बैठ गईं थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान दिव्या ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब एक घंटे बाद जब वह घर पहुंची तो दिव्या ने काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला] जिस पर बेटे मोहित को बुलाया और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा।
दिव्या कमरे में पंखे से लटकी मिली। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित ने कहा कि भाई की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।