फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sworn to protect the environment on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली

Mon, 06 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sworn to protect the environment on World Environment Day
World Environment Day - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिटी फॉरेस्ट में जीडीए वीसी ने आम लोगों और जीडीए अधिकारियों को पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। साथ ही सभी लोगों ने अपने नाम का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


सिटी फॉरेस्ट में जीडीए और नागरिक सुरक्षा कोर ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पौधारोपण से पहले जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने जीडीए अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों को पर्यावरण रक्षा और संवर्धन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में पेड़ का काफी महत्व है। पर्यावरण को बचाने के लिए इन्हें लगाना परम आवश्यक है। हमें अपने घरों के आसपास पौधे लगाने चाहिए। उनकी रक्षा भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले, चीफ इंजीनियर सुशील द्विवेदी, एसपी शिशौदिया, आरएस दिवाकर, आरके जयसवाल, राजीव सिंह, नगारिक सुरक्षा कोर से जसवंत सिंह, ललित जायसवाल, उत्थान समिति के सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। रविवार शाम सुंदर जीव कॉलेज में पर्यावरणविद विजयपाल बघेल ने पौधारोपण किया।


 जीडीए वीसी ने सिटी फॉरेस्ट का लिया जायजा
 जीडीए वीसी ने सिटी फॉरेस्ट में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। वह सिटी फॉरेस्ट की सभी पॉकेट में घूमे। उन्होंने सिटी फॉरेस्ट में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और सिटी फॉरेस्ट में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

 शालीमार गार्डन में पौधे बांटे
 शालीमार गार्डन में रविवार को पौधे वितरण किए गए। इस दौरान समाधान शक्ति संस्था ने शालीमार गार्डन स्थित सब स्टेशन पर तुलसी, नीम, जामुन, अशोक समेत 250 पौधे लोगों को बांटे। अध्यक्ष देवेंद्र भाटी ने लोगों से पौधों की देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर पप्पू पहलवान, संजीव शर्मा, अभिनव जैन, नरेंद्र कौशिक, संजय, अनिल शर्मा, किशन शर्मा, मनोज राघव, किरण पाल आदि थे।  वहीं दूसरी ओर इंदिरापुरम स्थित महागुन मेंशन सोसायटी में भी बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं ने पौधे लगाए। एओए पदाधिकारी मिलिंद मनस्वी ने बताया कि इलाके में हरियाली बढ़ाने के साथ ही अतिक्रमण को रोकने के लिए पौधे लगाए गए।  

 आवास विकास परिषद में गोष्ठी का आयोजन
वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित आवास विकास परिषद कार्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने पौधे लगाने की शपथ ली। इस अवसर पर परिषद के अधिशासी अभियंता नासिर हुसैन फाजली, एमए सफदर, एमबी कौशिक, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कौशांबी स्थित मलयागिरी अपार्टमेंट में बाल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें अर्चिनी संस्था के बच्चों ने हिस्सा लिया। साथ ही बच्चों ने लघु नाटिका के जरिए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।


 सहायक पर्यावरण अभियंता जेबी सिंह ने बच्चों को पर्यावरण को पॉलीथीन से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीके बंसल, मनोज शर्मा, सपना श्रीवास्तव, गरिमा शुक्ला, अर्चना द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed