{"_id":"590e12664f1c1b0b39443fd4","slug":"svp-gulmohar-society-s-towers-gda-sealed-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवीपी गुलमोहर सोसायटी के टावर को जीडीए ने किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसवीपी गुलमोहर सोसायटी के टावर को जीडीए ने किया सील
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड और नीति खंड-2 में जीडीए की टीम ने शनिवार को सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर निर्माणाधीन एसवीपी गुलमोहर सोसायटी को सील कर दिया जबकि नीति खंड में लोगों की शिकायत पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
जीडीए के प्रर्वतन प्रभारी पीके शर्मा ने बताया कि अहिंसा खंड-2 स्थित एसवीपी गुलमोहर सोसायटी का निर्माण हो रहा है। इस सोसायटी के बिल्डर पर जीडीए के करीब 7 करोड़ रुपये बकाया हैं। एसवीपी ग्रुप को बकाया राशि जमा करने के लिए रिमाइंडर भेजे गए थे मगर भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस वजह से यहां बनाए गए एक टावर और बिल्डर ऑफिस को सील कर दिया गया है। इसके बाद टीम नीति खंड-2 पहुंची उन्होंने वहां एक प्लाट पर हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि बिल्डर मानकों के अनुरूप निर्माण निर्माण नहीं कर रहा था। जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद मालिक को नोटिस दिया गया, लेकिन उनकी ओर से जवाब नहीं दिया गया। शनिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि जीडीए की अनुमति के बिना सील को खोला गया तो संबंधित बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मनोज शुक्ला, अजीत सिंह, एसएस श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, शिवम त्यागी मौजूद थे।