{"_id":"58d7ee5c4f1c1bac2a1a34b1","slug":"ssp-did-607-policemen-here-and-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने 607 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान ने 607 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shimla Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने जिले में पहली बार विभिन्न थानों में तैनात 607 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। इनमें 52 हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात थे।
एसएसपी दीपक कुमार ने रविवार को 607 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। एसएसपी ने भ्रष्टाचार और क्राइम रोकने के लिए इतनी बड़ी तादात में तबादले किए हैं।
उन्होंने महिला थाने समेत 13 अन्य थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की बदली की है। वहीं खोड़ा, ट्रॉनिका सिटी और लोनी बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं हटाया गया है। पिछली सरकार में इन पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई थी।
विज्ञापन
इसमें बड़ी संख्या में सिफारिश पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। एसएसपी ने हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला सिपाही, हेड मुंशी, डाक मुंशी, चालक और पैरोकार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एसएसपी का कहना है कि पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करने से पुलिसिंग में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम थाने से सबसे अधिक 84 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।
इन थानों से इतने तबादले
इंदिरापुरम से 84, साहिबाबाद से 81, कोतवाली से 53, सिहानी गेट से 52, कविनगर से 51, मुरादनगर से 48, विजय नगर से 34, लिंक रोड से 30, लोनी से 33, मसूरी से 23, महिला थाना से 22, मोदीनगर से 41, भोजपुर से 02।