{"_id":"5835eb344f1c1b234113c2c5","slug":"splendor-was-turning-imposed-on-the-number-of-pulsars-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पलेंडर पर लगाए घूम रहा था पल्सर का नंबर, धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पलेंडर पर लगाए घूम रहा था पल्सर का नंबर, धरा गया
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व्हीकल एप की मदद से विजयनगर के राहुल विहार से चोरी की बाइक के साथ ट्रैफिक पुलिस एचसीपी ने एक चोर को धर दबोचा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह एचसीपी ट्रैफिक पुलिस विनोद कुमार राहुल विहार में चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार एक युवक को रोककर जांच की गई। बाइक चला रहे युवक ने बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाया तो वह नकली लगा। एचसीपी ने तुरंत पुलिस का व्हीकल एप खोला और बाइक का नंबर उसमें डाला।
एप पर जानकारी मिली कि जो नंबर बाइक की नंबर प्लेट पर है, वह स्पलेंडर नहीं, पल्सर का है। इसके बाद एचसीपी ने तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिंकू यादव निवासी सिंभावली हापुड़ है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़े वाहन चोर और फर्जी आरसी बनने वाले गिरोह से जुड़ा हो सकता है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।