{"_id":"5720dd484f1c1bb938a91646","slug":"speeding-car-fell-from-the-flyover-the-death-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":" तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तेज रफ्तार कार मंगलवार रात करीब पौने तीन बजे राजनगर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ती हुई 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। कार में सवार छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का दावा है कि कार को बचाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि कार में पॉलिटेक्निक छात्र गौरव (20) निवासी नरसेना (बुलंदशहर), नरेंद्र (30) निवासी मिलक भिक्कनपुर (फिरोजाबाद), बीसीए छात्र विकास (19), बीकॉम छात्र विशाल (20) और नवीन (21) निवासी शास्त्रीनगर (दिल्ली) और बीबीए छात्र विक्की निवासी प्रताप विहार सवार थे।
विज्ञापन
सभी विजयनगर की शिवपुरी कालोनी में ओंकार सिंह के बेटे राहुल की शादी में आए थे। बुधवार को शादी थी। गौरव और नरेंद्र राहुल के जीजा थे। विकास, विशाल और विक्की राहुल के चचेरे भाई हैं। नवीन उनका दोस्त है। नवीन और नरेंद्र प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। यह लोग हापुड़ चुंगी के पास पहलवान ढाबे पर पराठे खाने गए थे।
विज्ञापन
रात करीब पौने तीन बजे वापस लौट रहे थे। कार विक्की चला रहा था। विक्की ने बताया कि राजनगर फ्लाईओवर पर एक कार ओवरटेक कर अचानक सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और रेलिंग तोड़ती हुई नीचे गिरी। तीन पलटियां खाकर कार पेड़ से टकराकर रु क गई।
एसएचओ ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के शीशे तोड़ और गेट काटकर घायलों को निकाला। उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां नरेंद्र और गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। विक्की को भर्ती कर लिया गया, जबकि बाकी तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
राजनगर फ्लाईओवर पर हुए हादसे की वजह से शिवपुरी कालोनी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना बैंड-बाजा और बिना बारातियों के राहुल बुधवार शाम शादी करने एटा चला गया।
बुलंदशहर निवासी गौरव घर में इकलौता बेटा था। कुछ माह पहले ही उनके पिता की मौत भी हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर थी। गौरव की मां को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं।
होश में आने पर रोती बिलखती मां कह रही थी कि उनकी दुनिया उजड़ गई। उधर, नरेंद्र की मौत की सूचना पर फिरोजाबाद से परिजन गाजियाबाद पहुंचे। परिजना ने बताया कि राहुल की शादी को लेकर गौरव और नरेंद्र बहुत खुश थे।
उन्होंने तैयारियां की हुई थीं। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए फिरोजाबाद और बुलंदशहर ले जाएंगे।
नशा और रफ्तार तो नहीं बनी हादसे का सबब
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे की वजह ओवर स्पीड और कार सवारों का नशे में होना हो सकता है। दावा है कि कार के अंदर शराब की बोतलें भी थीं। उधर, कार चालक विक्की ने प्रत्यक्षदर्शियों के दावे को झूठा बताया है।
उसका कहना है कि हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ। वह न तो ओवरस्पीड थे, न ही नशे में थे। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई पता चलेगी।
एयरबैग होता तो बच सकती थी जान
कार में एयरबैग नहीं था। राहुल के जीजा कार में आगे चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे थे। कार में एयरबैग होने पर उनकी जान बच सकती थी।