फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP leader's son robbed of gold chains

सपा नेता के बेटे से सोने की चेन लूटी

Fri, 11 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP leader's son robbed of gold chains
Gold jewelry - फोटो : demo
बंबा रोड स्थित आदर्श कालोनी में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सपा नेता के बेटे के गले से दस तोले की सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।मलिकनगर निवासी सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अली हसन के बेटे मेहरबान मलिक की मेनरोड पर गारमेंट्स की दुकान है।
विज्ञापन


मेहरबान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बंबा रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में वह कार से अपने दोस्त जमशेद से मिलने गया था। इसी बीच पैदल एक युवक आया और कहा कि मुझे तुम्हारे छोटे भाई इमरान से मिलना है। कुछ बोलने से पहले ही युवक ने गले से दस तोले की सोने की चेल झपट ली और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े दोस्त के  साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


मेहरबान ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ बाइकर्स का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाईवे की तरफ फरार हो गए। मेहरबान ने बताया कि सोने की चेन की कीमत चार लाख रुपये है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर। रहस्यमय बुखार की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई। महाजनान कालोनी में संजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा प्रिंस (6) नगर के एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। पिछले तीन से प्रिंस को बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रहस्यमय बुखार से ही उनके बेटे की मौत हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed