{"_id":"57ec0a914f1c1b8574573f4e","slug":"singh-said-the-world-i-do-not-know-where-that-came-from-ak-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता तेवतिया पर हमले का मामलाः संसार सिंह बोला, मैं नहीं जानता कहां से आई एके-47","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता तेवतिया पर हमले का मामलाः संसार सिंह बोला, मैं नहीं जानता कहां से आई एके-47
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में आरोपी संसार सिंह ने एके-47 के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने उसे आठ घंटे की रिमांड पर लिया था, मगर उससे कोई बरामदगी नहीं हो सकी।
संसार सिंह निवासी छुर्र गांव सरधना का रहने वाला है। वह हमले के मुख्य आरोपी मनोज का रिश्तेदार है। पुलिस पूछताछ में संसार सिंह ने बताया कि काफी समय पहले मनीष के पिता की कारबाइन अपने पास रखी थी। एके 47 के बारे में वह कुछ नहीं जानता। वह हमले की साजिश में शामिल था।
पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले गई। एसओ ने बताया कि हमले में शामिल शूटर विक्की ने मेरठ में सरेंडर कर दिया है। विक्की को जल्द ही रिमांड पर लाया जाएगा, जबकि हमले में शामिल पहलवान फरार चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 11 अगस्त को रावली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने कार सवार बदमाशों ने एके 47 व अन्य हथियारों से भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर हमला कर दिया था। हमलें में भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए थे।
इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से खुलासा हुआ था कि वारदात में इस्तेमाल एके-47 संसार सिंह के पास रखी हुई थी। हमले से पहले उसी ने मनीष को एके-47 लाकर दी थी।