{"_id":"57d5b4184f1c1b3d3b31c927","slug":"short-circuit-fire-in-three-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":" शार्ट सर्किट से तीन कारों में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से तीन कारों में लगी आग
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अलग-अलग स्थानों पर करीब 12 घंटे के भीतर शार्ट सर्किट से तीन कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। एक कार चालक शीशा तोड़कर बाहर निकला। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
पहली घटना शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे नया बस अड्डा पर हुई। कार चालक शाह आलम निवासी जस्सीपुरा, दिल्ली से घर लौट रहा था। कार के इंजन में शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक धुआं निकलने लगा।
इसके बाद कार के इंजन में आग लग गई। आग पूरी कार में फै ल गई, शाह आलम कार में फंस गया। कार में रखी लोहे की रॉड से शीशा तोड़कर वह कार से बाहर निकला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
विज्ञापन
उधर, कार में आग लगने की दूसरी घटना सिल्वर सिटी के पास पेट्रोल पंप की है। रविवार दोपहर करीब एक बजे अजीत की कार में अचानक धुआं निकलने से बोनट में आग लग गई। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन किया तो उन्हें फायर ब्रिगेड को कॉल करने को कहा गया।
उन्होंने फायर ब्रिगेड को कॉल की तो नंबर नोएडा जा लगा। बाद में अजीत ने राहगीरों की सहायता से आग पर काबू पाया। वहीं, तीसरी घटना नेहरू नगर फ्लाई ओवर के नीचे की है। सेल्स टेक्स अधिकारी विजय कुमार की कार की बैटरी में धुआं निकलने से आग लग गई।
वह गोविंदपुरम से बेटी को लेकर नेहरू नगर इलाके में किसी काम से आए थे। वह कार खड़ी कर चले ही थे की कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इसके बाद बोनट खोलकर देखा तो बैटरी में आग लग गई। राहगीरों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाया।
मैग्नम पेपर फैक्ट्री में लगी आग
साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र की मैग्नम पेपर फैक्ट्री में रविवार दोपहर आग लगने से लाखों का माल जल गया। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
साहिबाबाद साइट-4 इंडस्ट्रियल इलाके में मैग्नम पेपर लिमिटेड के नाम से पेपर फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से अचानक पेपर मील के कूलिंग टावर में धुआं उठने लगा। इस पर सभी कर्मचारी बाहर निकले और दमकल विभाग को सूचना दी।
साहिबाबाद, वैशाली से दमकल की छह गाड़ियां फैक्ट्री पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। कूलिंग टॉवर पर ऊंचाई से पानी डालने में परेशानी हुई।आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लग गया।
एफएसओ अजय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शॉर्ट सर्किट आग का कारण हो सकता है। आग में लाखों का सामान जल गया है।