फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sex racket busted, 10 arrested, including 6 women

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 01:22 AM IST
Sex racket busted, 10 arrested, including 6 women
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic

विजयनगर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं और चार ुरुषों को गिरफ्तार किया है। दो साल से यह धंधा चल रहा था।


रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि प्रताप विहार के ब्लाक के एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

सीओ प्रथम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापारी की तो वहां सेक्स रैकेट संचालक महिला समेत छह महिलाएं और चार पुरुष मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि एक साल पहले भी संचालिका गिरफ्तार की गई थी। छह माह पहले जेल से छूटकर आई और उसने फिर यह धंधा शुरू कर दिया।


यह फ्लैट संचालिका की है। सीओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शेखर, राधेश्याम, दीपक और राम सिंह हैं। यह बम्हैटा और विजयनगर के रहने वाले हैं। महिलाओं में संचालिका समेत चार विजयनगर की हैं, एक-एक बंगाल और बिहार की है। इनसे 4500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों को फ्लैट में लाने के लिए संचालिका ने एक कार भी लगाई हुई थी। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक फ्लैट में जिस्मफरोशी होती थी। आसपास के लोग भी इससे परेशान थे।

महिलाएं बोलीं, आर्थिक तंगी की वजह से धंधे में
पुलिस गिरफ्त में आईं महिलाओं ने बताया कि वह सभी शादी-शुदा हैं। पति कमाता नहीं है। आर्थिक तंगी की वजह से इस धंधे में हैं।

कब-कब पकड़े गए सेक्स रैकेट
20 मई 16- विजयनगर में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

13 फरवरी 15- मसूरी में होटल से छह युवतियां और 67 रईसजादे गिरफ्तार
10 अगस्त 13- बजरिया में होटल से 56 लड़के, 56 लड़कियां पकड़े

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed