{"_id":"58e3c37c4f1c1b00705b4cb9","slug":"robbery-on-arms-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सोमवार रात दो बदमाश हथियारों के बल पर एक दंपति से तीन लाख रुपये की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में तहरीर दे दी है, जबकि कविनगर एसएचओ तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
मेरठ के रहने वाले संजय कुमार हापुड़ रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में नौकरी करते हैं और वह परिवार के साथ इंस्टीट्यूट परिसर में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब पौने नौ बजे वह और उनकी पत्नी रीता मालीवाड़ा स्थित बाजार से अष्टमी पूजन का सामान लेने के निकले थे।
जब इंस्टीट्यूट के सामने हापुड़ रोड पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश रांग साइड से उनके पास आकर रुके और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने सोने की चेन, तीन अंगूठी और रीता के कानों के कुंडल लूट लिए। बदमाशों के दो साथी कुछ दूरी पर खड़े रहे। लूटपाट करने के बाद चारों बदमाश पुराना बस अड्डा की ओर भाग गए। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को लूट की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात सिपाहियों को उन्होंने तहरीर दी। कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि थाने पर अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
बदमाश बोले- हम नागर हैं, घबराना नहीं
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों जब उनके पास आकर रुके तो उन्होंने उनसे कहा कि वह नागर हैं तुम घबराना नहीं। जो हम कहें वो करते जाना, वर्ना गोली मार देंगे। बदमाशों ने कहा कि उनके पास तमंचे के अलावा चाकू और पेचकस भी हैं। उन्होंने बताया कि चारों बदमाश मजबूत कद काठी के थे। दोनों काले रंग की बाइक पर थे और काला हेलमेट पहने रखा था।