फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robbed of stealing bike, four arrested

चोरी की बाइक से करते थे लूट, चार गिरफ्तार

Fri, 12 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 12 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Robbed of stealing bike, four arrested
बाइक से करते थे लूट - फोटो : अमर उजाला

विजय नगर पुलिस ने चोरी की बाइक से लूट और स्नैचिंग करने वाले एक गिरोह के सरगना समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक, लूटे गए 20 मोबाइल और तीन चाकू बरामद किए हैं। बदमाश बाइक चोरी करते और फिर चोरी की बाइक से ही वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि चारों आरोपियों को आर्मी कैंटीन कट के पास से बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी विकास गौतम उर्फ संजू निवासी बरौनी ताजपुर बुलंदशहर, चमन निवासी जहांगीराबाद बुलंदशहर, सौरभ चौहान निवासी भदौरा, अमरोहा और अश्वनी निवासी दौराला मेरठ है।
विज्ञापन


चारों आरोपी इन दिनों विजय नगर थाना क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। विकास गैंग का लीडर है। यह गैंग  दिल्ली-एनसीआर में 50 से ज्यादा लूट और चोरी की वारदातें कर चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश पहले कालेज, मॉल और ऑफिस के पास से वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसी चोरी के वाहन से वह रात में स्नैचिंग करते थे। हाईवे के किनारे लोगों को चाकू के बल पर लूट लेते थे। एक बाइक से पांच-छह वारदातें कर उसे सस्ते दामों में बेच दिया करते थे, जिससे पुलिस की पकड़ में न आएं। बरामद बाइक में दो दिल्ली और एक प्रताप विहार से चोरी की गई थीं।


बदमाश हर माह मौज मस्ती और घूमने के लिए हिल स्टेशन और अन्य स्थानों पर जाते थे।

लूट के लिए आए थे गाजियाबाद
एसपी सिटी ने बताया कि चारों गैर जिलों के हैं। दो बुलंदशहर, एक-एक मेरठ और अमरोहा का रहने वाला है। ये गाजियाबाद में लूट और चोरी की वारदातें करने के लिए रह रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed