फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raping a nine-year girl with the lure of chocolate

चॉकलेट का लालच देकर नौ साल की बच्ची से रेप

Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Raping a nine-year girl with the lure of chocolate
डेमो पिक
सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक नौ साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दसवीं कक्षा के छात्र (14) ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची (9) इलाके के ही एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है।

परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह बच्ची को पड़ोस की एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए भेजा था, जहां से आरोपी छात्र उसे चॉकलेट देने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने साथ एक खाली मकान में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची के परिजन स्थानीय लोगों के साथ उक्त मकान में पहुंचे और आरोपी छात्र को धर दबोचा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिहानी गेट थाने के एसएसआई दानवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है। उधर, छात्र खुद को बेकसूर बता रहा है। 


टीवी पर अश्लील फिल्में देखकर और आपत्तिजनक साहित्य पढ़कर किशोर इसे अंतर्मन में बैठा लेते हैं, फिर इसे हकीकत में करके देखना चाहते हैं। अब नैतिक मूल्य कमजोर हो गए हैं और परिजन बच्चों को संस्कार नहीं दे रहे हैं, यही वजह है इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
- जेएल रैना, समाजशास्त्री 

किशोरी से रेप की कोशिश का आरोपी नहीं चढ़ा हत्थे

किशोरी से रेप की कोशिश का आरोपी मुंशी रविवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। विजय नगर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि शनिवार सुबह प्रताप विहार में रेप की कोशिश से सहमी एक किशोरी (16) ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।

उसे पुराना बस अड्डा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया गनीमत रही कि वह बिल्डिंग के नीचे पड़े बालू के ढेर पर गिरी थी, जिससे उसकी जान बच गई।


इस मामले में विजय नगर थाने में रेप की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। धमकाने के आरोप में पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी बिल्डर का मुंशी अजय भागा हुआ है। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed