फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pretext of marrying the woman 'raped

शादी का झांसा देकर युवती से ‘रेप’

Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 pretext of marrying the woman 'raped
rape - फोटो : अमर उजाला

थाने में तुलसी निकेतन की एक युवती ने तहरीर दी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। वह गर्भवती हो गई है, तो अब उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन


युवती इलाके में ही एक रेडिमेड गारमेंट शॉप में काम करती है। उसका आरोप है कि तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले निजी कंपनी में कार्यरत युवक से उसकी दोस्ती हुई। युवक ने उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


जब शादी के लिए कहा तो युवक ने धमकाया कि उसका अश्लील एमएमएस बना लिया है, जिसे वायरल कर देगा। इसके बाद से वह तीन साल से उसके साथ रेप करता आ रहा था। युवती के अनुसार, जनवरी में वह गर्भवती हुई, तो उसने युवक पर फिर शादी के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक गर्भपात के लिए दबाव डाल रहा है। युवती ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। इसके बाद से वह और उसके परिजन युवती पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।

युवती के साथ इलाके की महिलाएं भी मंगलवार को थाना साहिबाबाद पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
 
युवती बोली, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा फिर छोड़ा
युवती ने बताया कि रविवार को शिकायत के बाद तुलसी निकेतन चौकी पुलिस ने युवक को पकड़ लिया था,  मगर बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से पुलिस भी उस पर समझौते का दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed