{"_id":"58067b2f4f1c1b642e703fd3","slug":"police-replaced-spot-stolen-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदलवाया बाइक चोरी का स्पॉट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बदलवाया बाइक चोरी का स्पॉट
ब्यूरो, अमर उजाला/ मसूरी
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
shimla police
मंगलवार को मसूरी थाने के बाहर से ही एक बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित हाजी फरियाद अली निवासी डासना हैं। वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मसूरी थाने गए थे। थाने के बाहर बाइक खड़ी कर दी। आधे घंटे बाद जब वह वापस बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने थाने में जो तहरीर दी थी वह पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस कर दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि तहरीर में लिखकर दो कि बाइक थाने के बाहर से नहीं, किसी अन्य जगह से चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने चोरी का स्थान बदलकर तहरीर दी, तब उसे रिसीव किया गया।
विज्ञापन