{"_id":"56f2b7b04f1c1bd150f14d24","slug":"police-are-we-willing-to-bid-on-holi-making-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बना रहा प्यार...पुलिस बोली हम हैं तैयार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर बना रहा प्यार...पुलिस बोली हम हैं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने रूट मार्र्च किया। कालोनियों और मार्केट एरिया में फोर्स के साथ रूट मार्च कर अधिकारियों ने लोगों को सद्भावनापूर्वक होली मनाने का संदेश दिया। पुलिस लाइंस से अतिरिक्त पुलिस बल भी क्षेत्रों में गश्त पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विजयनगर में प्रताप विहार, सेक्टर नौ, नगर कोतवाली क्षेत्र में बजरिया और मॉडल टाउन, सिहानी गेट में मोरटा और नंदग्राम के अलावा, कविनगर के आरडीसी और शास्त्रीनगर में पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि होलिका दहन के वक्त दो पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पुलिसकर्मियों को राउंड द क्लॉक ड्यूटी करने को कहा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित थाने की पुलिस की होगी। सीओ समय-समय पर इलाके में गश्त करेंगे। छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन